बागपत, फरवरी 19 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के पाबला गांव में बुधवार की रात एक युवक पर फायर झोंका गया, मगर वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित का आरोप है कि पिता-पुत्र ने आठ से दस राउंड फायर किए। गोलियों के निशान उसके मकान के दरवाजों और दीवार है। उस पर यह हमला हाथ उधारी दिए गए पैसों के विवाद में किया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पाबला गांव निवासी विजय सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम 7:30 बजे वह गांव में ही आयोजित शादी समारोह में खाना खाने रहा था। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौच करने लगे। बताया कि आरोपियों पर उसके दस लाख रुपये है। वह उनसे कई बार अपने पैसों का तकादा कर चुके है, लेकिन वे उसका पैसा नहीं लौटा रहे है। इसी को लेकर पिता-पुत्र उससे रंजिश रखने लगे। बताया कि गाली-गलौच होने ...