बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- फोटो: सुरेश हरनौत: हरनौत के वार्ड संख्या 15 में निरीक्षण करते प्रतिनिधि सुरेश सिंह। हरनौत, हिंदुस्तान संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में विकास कार्य तेज़ गति से जारी हैं। उपमुख्य पार्षद गीता देवी के प्रतिनिधि सुरेश सिंह ने शुक्रवार को वार्ड 15 में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विनय राय के मकान से खता तक लगभग 10 लाख रुपये की लागत से पीसीसी ढलाई और नाले का निर्माण किया जा रहा है। मिट्टी भराई और ईंट सोलिंग का काम भी किया जा रहा है। इसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा, जिससे मोहल्ले वासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...