कन्नौज, जनवरी 16 -- तिर्वा, संवाददाता। हसेरन विकास खण्ड के बरियामऊ गांव में 10 लाख की लागत से खेल मैदान बनाया जाएगा। जिसका शुभारम्भ हसेरन विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी पूजन करके किया। खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार द्वारा खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। जिसके चलते विकास खण्ड के बरियामऊ गांव में भी 10 लाख की लागत से खेल मैदान बनाया जाएगा। शुक्रवार को ग्राम प्रधान के पुत्र लाल सिंह राजपूत ने खण्ड विकास अधिकारी से मैदान का पूजन कराया। मैदान बनवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 10 लाख रूपए का प्रस्ताव भेजा गया है। मैदान बनने से गांव के खेलों में रूचि रखने वाले युवाओं को अभ्यास करने का मौका मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...