नई दिल्ली, अगस्त 18 -- पेनी स्टॉक जूलियन एग्रो इंफ्राटेक लिमिटेड में सोमवार को तूफानी तेजी आई है। जूलियन एग्रो इंफ्राटेक के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 8.75 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। कंपनी निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटेगी। जूलियन एग्रो इंफ्राटेक ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 17.32 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 6.55 रुपये है। शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है कंपनीजूलियन एग्रो इंफ्राटेक लिमिटेड (Julien Agro Infratech) अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। कंपनी ने इसी साल जनवरी में अपने शेयर को 2 टुकड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.