लातेहार, दिसम्बर 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में नया आलू के आ जाने से पुराना आलू का भाव नीचे गिर गया है। शुक्रवार को पुराना आलू दस रुपये बिका। करीब एक महीने पहले जिस पुराना आलू का रेट तेजी के साथ बढ़ते हुए 25 से 30 रुपये प्रति किलो हो गया था। अब उक्त पुराना आलू की पूछ कम हो गई है। जिस कारण व्यापारियों को पुराना आलू का भाव कम करने पर विवश होना पड़ा। हालांकि अन्य सब्जियों का भाव अभी भी कम नही हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...