देवरिया, सितम्बर 25 -- देवरिया। बुधवार को पथरदेवा के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों की प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रदर्शन के आधार पर जनपद स्तर के लिए दस बच्चों का चयन किया गया। गणित की प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटवा मिश्र की तान्या, विज्ञान में उच्च प्राथमिक विद्यालय के सिद्धि गुप्ता और अंग्रेजी में कुमारी कन्या ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। खंड शिक्षाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सफीक अहमद खां, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मंत्री अशरफ अली, एआरपी रमेश प्रसादा, धीरज उपाध्याय, केशव शाही व प्रेमचंद्र मद्धेशिया मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...