बगहा, मई 9 -- बेतिया। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की मंत्री डॉ सुनील कुमार के द्वारा गुरुवार को वन प्रमंडल कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मौके पर उन्होंने बताया कि डेढ़ लाख किसानों को वानिकी योजना का लाभ देने का लक्ष्य है। इस योजना के तहत किसान 10 रुपये वन विभाग से पौधे लेकर अपने खेतों में लगाएं। तीन वर्षों के बाद पौधे के बदले उन्हें 70 रुपये मिलेंगे। 10 बीघा खेत वाले किसान एक बीघा में इस योजना से पौधे लगाएं। इससे उनकी आय बढ़ेगी। कहा कि पर्यावरण दिवस के पूर्व उदयपुर में तैयार हो रहे पार्क व अन्य सुविधाओं को पर्यटकों के लिए चालू कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने किसानों जीविका दीदियों व स्वयंसेवी संस्थानों के सदस्यों से मुलाकात की। गुप्तेश्वर धाम, मंदार पर्वत और विश्वामित्र पार्क का होगा विकास मंत्री कहा कि रामनगर में इंडो-नेपाल बॉर्...