बिजनौर, जनवरी 26 -- अवंतिका चौहान पुत्री डॉ. दिनेश चौहान एवं मीनू गहलोत ग्राम सद्दौबेर बेरखा, स्योहारा की बेटी ने निशानेबाजी में जनपद का नाम रोशन किया है। अवंतिका ने उत्तर प्रदेश ने डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार उत्तराखंड की ओर से नेशनल गेम्स दिल्ली में 10 मीटर एयर राइफल में खेलते हुए उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा नेशनल गेम्स में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल एवं ट्रॉफी प्राप्त की तथा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश का नाम भारत में रोशन किया। अवंतिका चौहान ने इस जीत का श्रेय अपने नाना जी, बाबा जी और माता-पिता तथा शूटिंग कोच को दिया है। जिन्होंने उनके साथ बहुत मेहनत और लगन से उत्साह वर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...