नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है और इसे खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। नाश्ते में अंडा भुर्जी और पराठा मिल जाए, तो पूरा दिन बन जाता है। भुर्जी टेस्टी लगती है और इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को दिनभर एक्टिव और फुर्तिला रखता है। अंडा भुर्जी बनाना सबसे आसान है और ये 10 मिनट के अंदर बनकर तैयार हो जाएगी। चलिए इसकी आसान सी रेसिपी और सामग्री के बारे में आपको बताते हैं।सामग्री अंडा भुर्जी बनाने के लिए आपको चाहिए- अंडे-4, तेल 2 चम्मच, प्याज-1 बारीक कटा हुआ,, नमक-स्वादानुसार, हल्दी-1/2 चम्मच, धनिया पत्ता-1/2 चम्मच, टमाटर-1 बारीक कटा हुआ, जीरा-1/2 चम्मच, हरी मिर्च-2 बारीक कटी हुई।बनाने का तरीका सबसे पहले आपको पैन गर्म करना है और उसमें तेल डालना है। तेल गर्म हो जाए, तो जीरा डालकर भून लें। अब इसमें हरी मिर्च, प्याज डालकर हल्का भूर...