पूर्णिया, मार्च 6 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। आगामी 10 मार्च से भीषण गर्मी के आसार बन रहे हैं। इससे पूर्व 8 और 9 मार्च को पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में वर्षा के पूर्वानुमान हैं। इससे पूर्व 7 मार्च तक मौसम शुष्क रहने और तेज पछिया हवा चलने की संभावना रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार 10 मार्च के बाद से भीषण गर्मी का रूप देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच भी रह सकता है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इधर, पूर्णिया में 5 मार्च को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस घटकर 29.0 डिग्री पर आ गया जबकि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़कर 14.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। दूसरी ओर 4 मार्च को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम ...