उरई, फरवरी 22 -- उरई। इंदिरा स्टेडियम के तरणताल में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार कार्य अंतिम चरण में हैं। जल शक्ति मंत्री की निधि से संचालित परियोजना का रविवार को डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि तरणताल को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए किए जा रहे सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किए जाएं। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया 10 मार्च तक प्रत्येक कार्य पूर्ण कर लिया जाएं। तरणताल परिसर में पाथवे निर्माण, शौचालय व्यवस्था का उन्नयन, बाउंड्रीवाल सुदृढ़ीकरण, शेड निर्माण, टाइल्स नवीनीकरण, रेनोवेशन एवं रंगाई-पुताई जैसे अधिकांश कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। डीएम ने कार्यों की गुणवत्ता का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश भी मौके पर दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने स्टेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.