गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- गाजियाबाद, संवाददाता। विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक की। बैठक में गाजियाबाद सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी कॉनक्लेव 2026 की जानकारी दी गई। 10 मार्च को रैडीसन ब्लू होटल, कौशांबी में कॉनक्लेव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 50 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। कॉनक्लेव में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण से जुड़े विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने बताया कि कॉनक्लेव से संबंधित अधिक जानकारी https://www.saarthakcollective.com/ghaziabadcsrconclave वेबसाइट पर जा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...