सहारनपुर, अप्रैल 27 -- सहारनपुर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा है कि पहलगाम कश्मीर में आतंकवादी हमले से पूरा देश दुःखी है। दुःख की घड़ी में देश के 85 लाख एनपीएस कार्मिक देश के साथ खड़े हैं। यह समय एकजुटता का है। ऐसे समय में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना उचित नहीं होगा। संयुक्त मोर्चा ने देश भर में धरना प्रदर्शन कार्यक्रमों को 10 मई तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। संगठन पदाधिकारी विक्रम सिंह रावत, सीताराम पोखरियाल, मनोज प्रसाद अवस्थी, रनीता विश्वकर्मा, डॉ आलोक यादव, विकास धारिया, शकुन मनीर जिलानी नायक डॉ पंकज प्रजापति, श्याम सुन्दर शर्मा, सज्जन सिंह, राजेश शर्मा, रमेश सांगा, नंद हजारिका ने फैसेले का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.