आगरा, मई 2 -- आगरा, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेशभर के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन ना कर पाने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। छात्र पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए अब 10 मई तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि अब छात्रों को आवेदन के लिए विलंब शुल्क देना होगा। बता दें कि प्रदेशभर के राजकीय, निजी सहित अन्य पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जेईईसीयूपी के लिए आवेदन की समय सीमा पूर्व में 30 अप्रैल थी। इसके बढ़ाकर अब 10 मई किया गया है। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से करायी जानी परीक्षा के लिए आवेदन कर शुल्क जमा करने वाले छात्र आठ से 11 मई तक गलतियों में सुधार कर सकेंगे। अब आवेदन करने के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों के लिए प्रति ग्रुप 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.