औरंगाबाद, जनवरी 2 -- गोह थाना क्षेत्र के पोखरहां गांव निवासी मनोज शर्मा के धान के बोझा में आग लगने से करीब 10 बीघे जमीन की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड कर्मियों और ग्रामीणों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आगजनी की है। घटना की जानकारी अंचल कार्यालय को भी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...