हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 8 -- बिहार चुनाव: बिहार में ऐसे भी नेता हैं जो इस बार दसवीं बार विधानसभा की दहलीज पार कर सकते हैं। यही नहीं वे 10 बार बिहार विधानसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी बना सकते हैं। जदयू के हरिनारायण सिंह ही नौ बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। ये सक्रिय राजनीति में भी हैं और हरनौत से मौजूदा विधायक हैं। वे 1977 में पहली बार विधायक बने और उसके बाद से 9 बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार यदि पार्टी उन्हें फिर से टिकट देती है और वह चुनाव जीतते हैं तो सर्वाधिक बार विधानसभा पहुंचने वाले विधायक बन जाएंगे। अब तक 10 बार बिहार विधानसभा का चुनाव कोई नहीं जीत सका है। नौ बार विधानसभा का चुनाव जीतने का रिकॉर्ड तीन लोगों के नाम हैं। इनमें हरिनारायण सिंह, सदानंद सिंह और रमई राम शामिल हैं। सदानंद सिंह और रमई राम दिवंगत हो चुके हैं। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.