श्रावस्ती, सितम्बर 22 -- जमुनहा, संवाददाता। सीएचसी मल्हीपुर में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी चल रही हैं। 10 बजे तक ओपीडी में चिकित्सक नहीं बैठते। ऐसे में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों व तीमारदारों को घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती है। जमुनहा विकास क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर की व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है। सोमवार सुबह 9:50 बजे तक ओपीडी कक्ष में चिकित्सकों की कुर्सियाँ खाली पड़ी रहीं। न कोई चिकित्सक और न ही कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद मिला। इस दौरान कई मरीज व तीमारदार चिकित्सक की प्रतीक्षा करते रहे। सीएचसी अधीक्षक कार्यालय में ताला लटकता रहा। पैथोलॉजी, दवा वितरण काउंटर व क्षय रोग केंद्र पर कर्मचारी उपस्थित रहे। लेकिन चिकित्सकों के न आने से ओपीडी शुरू नहीं हो पाई और मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ा। ओपीडी खुलने का समय सुबह आठ बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.