मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्थानीय स्तर पर ट्रैफिक, मौसम और घर से केंद्र की दूरी को देखते हुए परीक्षार्थी ऐसे समय घर से निकलें कि 10 बजे से पहले केंद्र पर पहुंच जाएं। 10 बजे के बाद किसी भी हालत में परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों को यह निर्देश दिया गया है। सभी केंद्र निदेशक को भी बोर्ड ने इस संबंध में सख्त हिदायत दी है। 17 फरवरी से परीक्षा शुरू है। जिले में 16 केंद्रों पर लगभग 16 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रभात तारा समेत कई केंद्र ऐसे हैं, जहां एक बिल्डिंग में सीबीएसई तो दूसरे में मैट्रिक परीक्षा होगी। स्कूल यूनिफॉर्म में आईकार्ड के साथ आएंगे परीक्षार्थी सीबीएसई ने निर्देश दिया है कि बच्चे स्कूल यनिफॉर्म में आएंगे और आईकार्ड साथ में रखेंग...