हाथरस, दिसम्बर 23 -- सादाबाद-हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव बिसावर में सोमवार-मंगलवार रात को एक झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें सो रहे वृद्ध सहित दस बकरियों की जलकर मौत हो गई। कोतवाली सादाबाद के गांव बिसावर निवासी 70 वर्षीय बनी सिंह एक झोपड़ी में बकरियों के साथ रहते थे। सोमवार-मंगलवार की रात को करीब एक बजे अचानक से झोंपड़ी में आग लग गई। जिसमें वृद्ध की जलकर मौत हो गई। आग की चपेट में आने से करीब 10 बकरियां और उनके बच्चों की भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मानें तो बताया जा रहा है कि बनी सिंह झोपड़ी के अंदर चूल्हे की आग ताप रहे थे। इसी दौरान वह सो गए और किसी अज्ञात कारण से आग फैल गई। झोपड़ी में बंधी बकरियां बाहर नहीं निकल पाईं और आग की चपेट में आ गईं। झोंपड़ी से आग की लपटें उठते देख स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.