किशनगंज, फरवरी 2 -- किशनगंज। सदर अंचल परिसर में रविवार को अंचल के कर्मचारियों ने बैठक आयोजित की।बैठक में विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं पर विभागीय उदासीनता को लेकर नाराजगी व्यक्त की और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 10 फरवरी 2026 तक विभाग द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो कर्मचारियों को विवश होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ेगा।बैठक में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...