बोकारो, फरवरी 7 -- बोकारो रेलवे स्टेशन से खुलकर आसनसोल को जोड़ने वाली दोपहर 3:40 बजे खुलने वाली मेमू पैसेंजर एकबार फिर पटरी पर लौटने वाली है। रेलवे ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है। यहां ट्रेन अब 10 फरवरी से पटरी पर लौट कर वर्षों से आशांवित लोगों को राहत देगी। बता दें कि यह ट्रेन सुबह सात बजे आसनसोल रेलवे स्टेशन से खुलेगी। जो बर्नपुर, दामोदर, मधूकुंडा, मुराडीह, रामकनाली, बेरो होकर आद्रा रेलवे स्टेशन के करीब स्थित जयचंडी रेलवे स्टेशन पर 8:02 बजे सुबह पहुंचेगी। वहां से खुलकर गड़ध्रुवेश्वर, अनारा, बगलिया, कुस्तौर, छर्रा, पुरूलिया, गौरीनाथधाम, चास रोड, गढ़ जयपुर, पुंदाग, राधागांव होकर दिन के करीब सवा ग्यारह बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, बोकारो रेलवे स्टेशन से अपराह्न 3:40 में खुलकर इसी मार्ग से शाम साढ़े 7 बजे आसनसोल पहुंचेगी। मालू...