श्रावस्ती, फरवरी 7 -- श्रावस्ती,संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी डा एके सिंह की अध्यक्षता में सीएमओ आफिस में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाये जाने के बारे में रूपरेखा बताई गई। कार्यशाला में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया है कि कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी से अभियान का जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय केन्द्रीय विद्यालय भिनगा में शुभारम्भ करेंगे। जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क कृमि नियंत्रण की दवाई एल्बेन्डाजोल खिलाई जायेगी। इसके साथ ही छूटे हुए बच्चों को शत-प्रतिशत आच्छादित किया जायेगा। उन्होने बताया कि किशोर किशोरियों में कृमि के संक्रमण से मानसिक और शारीरिक विकास बाधित होता है। स्कूलों में अनुपस्थिति बढ़ती है तथा उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती ह...