देवरिया, दिसम्बर 12 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के टोला अहिबरन राय के समीप से बाइक सवार एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दस पेटी अवैध शराब बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा अपराध की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के दौरान श्रीरामपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के टोला अहिबरन के पास से बाइक पर शराब लाद कर बिहार जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो बोरी में 10 पेटी अवैध शराब बंटी बबली बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान तस्कर की पहचान बिहार सीवान जिला के नौतन थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुर के रामपुर निवासी नितेश कुमार यादव पुत्र जय प्रकाश यादव...