प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- प्रतापगढ़। इनामी अपराधियों के साथ ही गैंगस्टर की गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान करने पर एसपी दीपक भूकर ने 10 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में रानीगंज के एसआई राकेश चौरसिया, पट्टी के अजय कुमार, हथिगवां के प्रिंस तिवारी, हेड कांस्टेबल संग्राम सिंह, अखिलेश कुमार पांडेय, पट्टी के कांस्टेबल राघवेंद्र यादव, पंकज यादव, रानीगंज के मुकेश पटेल, रुद्रांश चौबे और हथिगवां के विपिन सारस्वत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.