एटा, मार्च 10 -- पीएमश्री विद्यालयों में तकनीक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईसीटी लैब बनाई जा रही है। शासन से लैब में फर्नीचर मंगाये जाने के लिए बजट भेजा गया है। जल्द ही बजट से विद्यालयों में लैब संचालित करने के लिए फर्नीचर खरीदा जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्माण डीसी संजय कुमार ने बताया कि 10 पीएमश्री विद्यालय में आईसीटी लैब बनायी जा रही है। लैब में फर्नीचर लगाने के लिए शासन से बजट प्राप्त हो गया है। पीएमश्री विद्यालय में बन रही आईसीटी लैब में 18 लाख 60 हजार रुपये से फर्नीचर खरीदा जाएगा। डीसी निर्माण ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में एक लाख 86 हजार रुपये से 10 कंप्यूटर टेबिल और कुर्सियां खरीदी जाएगी। उन्होंने बताया कि पीएमश्री विद्यालय में आईसीटी लैब में 10-10 कंप्यूटर लगाये जाएंगे। इसके लिए अभी तक शासन से बजट प्राप्त नहीं हुआ है। बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.