देवघर, फरवरी 15 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 45 वर्षीया महिला ने 10 लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-ग्लौज व छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। उसमें थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव निवासी शुकर मंडल, मानव देवी, रानू मंडल, रेखा देवी, रोहित मंडल, संगीता देवी, राजेश मंडल, रमेश मंडल की पत्नी व सुनीता देवी को आरोपी बनाया है। बताया कि बुधवार शाम को सभी आरोपियों ने घर के सामने गाली-ग्लौज कर रहा था। उसी रास्ते से गुजर रही थी। गाली-गलौज कर रहे लोगों को ऐसा करने से मना किया तो सभी ने मिलकर मारपीट कर अर्धनग्न कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...