मुंगेर, फरवरी 13 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में भूकंप प्रतिरोधी भवन निर्माण को लेकर 10 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुरक्षित बनाए हर गांव-घर' अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड के चयनित 30 राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन इंडिया इंडियनइर्स के समन्वयक श्रीधर बड़कुल एवं प्रशिक्षक विकास कुमार कर रहे है। समन्वयक श्रीधर बड़कुल ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं मजबूत भवन निर्माण को बढ़ावा देना है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जान-माल की क्षति को कम किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान बेस आइसोलेशन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.