चतरा, फरवरी 2 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी चतरा के द्वारा बेरोजगार युवकों को दस दिवसीय पॉली हाउस और शेड नेट फॉर्मिंग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का समापन आरसेटी निदेशक बसंत कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान सभी 26 प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जल्द स्वरोजगार शुरू करने को कहा गया। सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कहा गया कि व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण की आवश्यकता हो तो ऋण आवेदन अवश्य भरें। आरसेटी निदेशक द्वारा बताया गया कि सेटलमेंट होने तक फॉलो अप किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान से संकाय राजीव रंजन कुमार, पिंटू कुमार वर्मा, कार्यालय सहायिका मीना कुमारी, कार्यकाल सहायक मो शाहबाज, परिचारिका मंजू रानी, और राजू, प्रदीप का काफी योगदान रहा।

हिंदी हिन्द...