कानपुर, सितम्बर 28 -- "स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार अभियान" के तहत उप मंडलीय लोको अस्पताल में तपेदिक (टीबी) जागरूकता पर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. वैशाली शुक्ला ने टीबी के फैलाव, लक्षण, इलाज एवं रोकथाम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10 दिन से लगातार बुखार नियमित आ रहा है तो यह टीबी का लक्षण हो सकता है। तत्काल अस्पताल जाकर जांच कराएं। टीबी एक ऐसी बीमारी है जो सही इलाज से पूरी तरह से ठीक हो सकती है, बशर्ते समाज में फैली भ्रांतियों में न फंसे। टीबी संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता के साथ ही संतुलित आहार ग्रहण करने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहे। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की नींव है। डॉ. शिवांगी सिंह और डॉ. अंकिता राजपूत सहित लगभग 25 अस्पतालकर्मियों एवं मरीजों ने सक्रिय रूप से भाग लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.