रामपुर, जून 25 -- रामपुर। सरकारी दर पर गेहूं की खरीद की तरह मक्का खरीद भी फ्लाप होती नजर आ रही है। 15 जून से जिले में चार केंद्रों पर मक्का की खरीद चल रही है मगर अभी तक मक्का का एक भी दाना क्रय केंद्र पर बिकने नहीं पहुंचा है। इसीलिए क्रय केंद्रों पर हर वक्त सन्नाटा नजर आ रहा है। सरकार पहली बार किसानों से जून में मक्का की खरीद कर रही है। विगत वर्ष तक मक्का की खरीद अक्टूबर से शुरू होती थी। सरकारी आदेश आते ही जिले में चार क्रय केंद्र स्थापित किए गए। रामपुर और शाहबाद की मंडी में एक-एक जबकि बिलासपुर की मंडी में दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 15 जून से मक्का की खरीद शुरू हो चुकी है। खरीद शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं। इसके बाद भी कोई किसान केंद्र पर मक्का लेकर नहीं पहुंचा है। इसीलिए क्रय केंद्रों पर कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे हुए बैठे हैं। जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.