धनबाद, फरवरी 26 -- अलकडीहा। तिसरा क्षेत्र के गोल्डेन पहाड़ी निवासी महेन्द्र ठाकुर (55) के महाकुंभ में गायब होने से घर के पूरे सदस्य परेशान है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। वह अभी तक नहीं लौटा है। बताते हैं कि 15 फरवरी को अपनी पत्नी लाली देवी के साथ प्रयागराज में नहाने गया था। 16 फरवरी को नहा कर सभी स्टेशन की ओर लौट रहे थे। लेकिन वह नहीं लौटा। पत्नी ने बताया कि प्रयागराज स्टेशन से कुछ दूरी पर ही बिछड़ गया। जिसके कारण दो दिन तक वहां पर खोजबीन की। लेकिन वह नहीं मिला। इसकी सूचना महाकुंभ के रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर दी है। लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.