लखनऊ, जून 19 -- पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बाराबंकी रूट पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दिल्ली, अमृतसर, गोरखपुर रूट की 20 ट्रेन 10 दिनों तक निरस्त कर दिया गया है। ये ट्रेनें 28 जून से सात जुलाई तक निरस्त रहेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान करीब 53 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में बदले रूट से चलाया जाएगा। बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर होकर जाने वाली ट्रेनें बाराबंकी, अयोध्या कैंट, मनकापुर होकर जाएंगी। ये ट्रेनें गोंडा स्टेशन पर नहीं जाएंगी। वहीं कई ट्रेनों को लखनऊ के स्टेशनों पर ही रोक दिया जाएगा। इसमें 27 जून को चलने वाली 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल गोमतीनगर तक ही आएगी। वहीं 29 जून को वापसी में 07076 गोरखपुर जंक्शन-हैदराबाद स्पेशल गोमतीनगर से चलेगी। 26 जून व तीन जुलाई को 19409 साबरमती-थावे एक्सप्रेस भी गोमती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.