धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, प्रतिनिधि धनबाद में 10 दिनों से चल रही वकीलों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। सोमवार से वकील न्यायिक कार्य में हिस्सा लेंगे। शनिवार को अधिवक्ताओं की जनरल बॉडी मीटिंग के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी और महासचिव जितेंद्र कुमार ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। सुबह 10 बजे मीटिंग शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। अधिवक्ताओं में गुटबाजी साफ दिख रही थी। एक पक्ष हड़ताल को जारी रखने और दूसरा पक्ष हड़ताल वापस लेने की बात कर रहा था, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कई बार गरमा-गरम बहस भी हुई। शुक्रवार की जनरल बॉडी मीटिंग के विपरीत शनिवार को ज्यादातर अधिवक्ताओं ने हड़ताल को वापस लेने की बात कही, जिसके बाद पदाधिकारियों ने हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की और कहा कि वह सोमवार से काम करेंगे। अधिवक्ताओं को संबोधित करते...