आगरा, जनवरी 8 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित की गई 10 जनवरी की समय सीमा में प्रैक्टिकल होते नहीं दिख रहे हैं। अब जबकि प्रैक्टिकल कराने के लिए दो दिन का समय शेष है, हजारों छात्रों के प्रैक्टिकल और वायवा नहीं हो सके हैं। ऐसे में कॉलेजों की ओर से तिथि बढ़ाने की मांग तेज कर दी गयी है। बता दें कि विवि ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर संचालित पाठ्यक्रमों की परीक्षा 22 दिसंबर तक करायी थी। इसके बाद प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। कॉलेजों को शिक्षकों के पैनल भेजना शुरू कर दिया। विवि ने पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं 31 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 10 जनवरी कर दिया। इसके बाद भी हजारों छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा अभी तक नहीं हो सकी है। शिक्षकों के मना करने से लेकर कॉलेजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.