पलामू, जनवरी 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जीएलए कॉलेज में संचालित बीएड सत्र 2025-27 में रिक्त बचे सीटों पर नामांकन के लिए 10 तक आवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। कॉलेज के प्राचार्य सह बीएड के निदेशक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि वैसे विद्यार्थ जो चतुर्थ साक्षात्कार के बाद भी किसी कॉलेज में नामांकन नहीं करा पाए हैं। वैसे इच्छुक विद्यार्थी 10 जनवरी तक अपना आवेदन समर्पित कर सकते हैं। आवेदन जमा करने के लिए विद्यार्थियों को जेसीईसीईबी से प्राप्त सीएमएल रैंक की प्रति के साथ सभी शैक्षणिक योग्यताओं की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...