मथुरा, अप्रैल 5 -- जिले में प्रोफेशनल कोर्स संचालित करने वाले सभी शिक्षण संस्थानों की जांच रिपोर्ट आर्थिक अपराध शाखा ने शासन को सौंपी थी। इसमें से 153 संस्थानों की जांच के लिए जिले में 30 अधिकारियों की 10 टीमें गठित की गई है। जो अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगी। विधायक पूरन प्रकाश द्वारा विधान सभा में इसकी शिकायत उठाई थी। उन्होंने जिले में प्रोफेशनल कोर्स संचालित करने वाले सभी शिक्षण संस्थानों की शैक्षिक सत्र 2015-16 से 2020-21 तक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण की जांच कराने की मांग की थी। शासन ने इसकी जांच कानपुर की आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी थी। आर्थिक अपराध शाखा के निरीक्षण मौहम्मद शाकिर ने इसकी जांच गत फरवरी में शासन को सौंप दी थी। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के गृह सचिव एवं समाज कल्याण निदेशक ने जिले के 153 शिक्षण संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.