श्रावस्ती, मई 15 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। मिलावटी सरसों तेल की आपूर्ति दुकानों पर की जा रही थी। सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मौके से 10 टिन सरसों का तेल जब्त कर लिया। पकड़े गए तेल का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है। उपजिलाधिकारी जमुनहा संजय कुमार राय के निर्देश पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंदल यादव ने बड़ी कार्रवाई की। शिकायत पर की गई छापेमारी में हरदत्तनगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के काशीपुरवा गांव से 10 टिन में कुल 138 लीटर मिलावटी सरसो का तेल पकड़ कर जब्त कर लिया। पकड़े गए तेल की अनुमानित कीमत लगभग 17 हजार 940 रुपए आंकी गई है। पकड़े गए तेल को सील करते हुए तेल का नमूना जांच के लिए भेज दिया। मौके पर पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम हनीफ पुत्र मकबूल निवासी कल्पीपारा थआना मटेरा बताया। पूछताछ में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.