मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में 10 जनवरी तक सभी विद्यालयों में 8वीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को यह निर्देश दिया है। आठवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन 10 बजे से 3:30 बजे तक होगा। इससे पहले जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 8वीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे विस्तारित कर 10 जनवरी तक कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु संचालित की जा रही विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रखी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.