हजारीबाग, जनवरी 7 -- इचाक, प्रतिनिधि । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी परिसर में 10 जनवरी को एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मेला में टाटीझरिया दारू और इचाक निवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराया जाएगा। मेले में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसके माध्यम से खून , बीपी, शुगर, नेत्र एवं दंत जांच कर मरीजों को दवा दिया जाएगा। साथ ही टीकाकरण, आयुष्मान भारत सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...