रुडकी, फरवरी 1 -- दल्लावाला, खानपुर में स्थित रानी धर्म कुंवर राजकीय डिग्री कॉलेज में रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय और विद्या भारती उच्च शिक्षण संस्थान की तरफ से भारत बौद्धिक परीक्षा 2025-26 आयोजित करवाई गई। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. धनंजय कुमार शर्मा ने दीपक जलाकर परीक्षा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं हमारे ज्ञान को बढ़ती हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की जरूरत है। परीक्षा प्रभारी डॉ. प्रज्ञा राजवंशी ने बताया कि परीक्षा के लिए 16 छात्राओं ने आवेदन किया था। लेकिन परीक्षा में जीविका, रचना, राजन चौहान, राखी, रेणु कुशवाहा, रूबी, साक्षी, शीतल और स्वाति समेत कुल दस छात्राएं इसमें उपस्थित हुई हैं। परीक्षा के बाद इनका मूल्यांकन कर अंक पत्र संस्था को भेज दिए गए हैं। संस्था राज्य व राष्ट...