बेगुसराय, जनवरी 11 -- बरौनी। ठंड व कोहरे के कारण ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार को बरौनी-नई दिल्ली हमसफर 10 घंटे विलंब से खुली। लालगढ़-डिब्रूगढ़ छह घंटे, अमरनाथ नौ घंटे, गरीब रथ पांच घंटे, वैशाली एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से बरौनी जंक्शन पहुंची। वहीं, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस रद्द रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...