बेगुसराय, नवम्बर 27 -- बरौनी। ठंड व कोहरे के शुरू होने से ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को अमृतसर-सहरसा गरीब रथ 10 घंटे, सहरसा-अमृतसर 5 घंटे, रक्सौल-चेरापल्ली 10 घंटे, जनसेवा 8 घंटे, आम्रपाली 6 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस 6 घंटे विलंब से बरौनी जंक्शन पहुंची। इस दौरान यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...