सीतामढ़ी, जुलाई 21 -- पुपरी। पुपरी पावर सब स्टेशन ब्रेक डाउन के कारण दस घण्टे तक आपूर्ति ठप रहा है। पावर सब स्टेशन ब्रेक डाउन की समस्या से पीड़ित है। शनिवार को देर रात पावर सब स्टेशन में विधुत आपूर्ति बाधित हो गया। जिस वजह से पावर सब स्टेशन से सम्बद्ध सभी फीडरों में आपूर्ति बाधित हो गया। रात भर प्रचंड गर्मी से बेहाल लोगों ने विधुत के अभाव में जगकर बिताया । विभागीय पदाधिकारी व कर्मियों के परिश्रम से दस घण्टे बाद विधुत आपूर्ति बहाल हो सका है। इस सम्बंध में कार्यपालक अभियंता नविल अंसारी ने मैसेज भेजकर बताया कि 33 के वी ब्रेक डाउन रहने के कारण पुपरी फीडर में विधुत आपूर्ति बाधित रहा है। जिसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। गौरतलब है कि विधुत पावर सब स्टेशन पर इंसान की तरह वातावरण का तेज प्रभाव पड़ता है। सूबे का इकलौता पावर सब स्टेशन पुपरी ह...