देवरिया, फरवरी 5 -- भागलपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम भटनी-औडि़हार परियोजना के अन्तर्गत लार रोड व सलेमपुर के बीच समपार फाटक संख्या 14/सी ( उत्तरी ढाला) पर नए ट्रैक बिछाने का कार्य 6 फरवरी की रात 8 बजे से 7 फरवरी को सुबह 6 बजे तक चलेगा, जिससे आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान लार रोड रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर के समपार फाटक संख्या 15 से आवागमन चलता रहेगा। वहीं लार रोड एवं सलेमपुर रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित सलेमपुर-भागलपुर मार्ग स्थित महत्वपूर्ण रेलवे क्रॉसिंग संख्या 12 स्पेशल धनौती ढाला पर नए ट्रैक में चेक रेल लगाने एवं पैकिंग का कार्य करने हेतु 7 फरवरी को रात्रि 8 बजे से 8 फरवरी को सुबह 6 बजे तक कार्य कराया जाएगा। इस दौरान इस समपार फाटक से आवागमन बंद रहेगा, जिससे नवलपुर से भागलपुर मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। बरहज-लार मार्ग एवं देवरिया-सलेमपुर ...