हरदोई, फरवरी 7 -- हरदोई। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत दस फरवरी को जनपद आएंगे। जिनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडलायुक्त के संभावित दौरे से पहले जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलक्ट्रेट सहित सभी विभागों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त के निरीक्षण के दौरान कहीं कोई खामी न मिले इसके लिए जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट के सभी पटलों के निरीक्षण का निर्णय लिया है। मंडलायुक्त के निरीक्षण को देखते हुए विकास से संबंधित विभागों में भी तैयारियां जोरों पर है, विभागीय मुखिया अपने अपने विभागीय कार्यालयों की साफ सफाई के साथ ही पत्रावलियों को व्यवस्थित करवा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.