बहराइच, मई 25 -- बहराइच, संवाददाता। मत्स्य विभाग की टीम की सघन जांच में जरवल में 10 कुंतल थाई मांगुर मछली बरामद की गई है। यह मछली बिक्री के लिए प्रतिबंधित है। मत्स्य विभाग ने यह कार्रवाई लोगों की शिकायतों को लेकर की है। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के व्यापार को रोकने व विभिन्न माध्यमों से मिल रही शिकायतों के चलते अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में मत्स्य विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को जरवल रोड के पास चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान शक होने पर एक पिकप बाहन को रोकर उसकी तलाशी ली गई। वाहन के पिछले हिस्से में डेढ़ लाख रुपए मूल्य की 10 कुंतल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली भरी हुई थी। छापेमारी के दौरान बरामद की गई प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.