हरिद्वार, मार्च 11 -- रानीपुर कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने 10 किलो गांजे के साथ एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सोमवार देर रात रानीपुर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने विष्णुलोक को जाने वाले कच्चे रास्ते पर बाइक सवार महिला और युवक को रोका। बैग की तलाशी लेने पर नौ किलो 855 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बेचकर कमाए गए 1100 रुपये और तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई। आरोपी तसलीम निवासी मोहल्ला कड़च्छ अहबाबनगर व नसीमा उर्फ मामी निवासी बिष्णुलोक कालोनी रानीपुर के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.