मधुबनी, फरवरी 8 -- जयनगर। जयनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड के निकट छापेमारी कर 10 किलो गांजा के साथ एक शातिर धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित पटना के शेखपुरा निवासी दिपक कुमार के रूप में पहचान हुयी है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कोई गांजे का धंधेबाज नेपाल से गांजा लेकर बस मार्ग से जाऐगा। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टास्क फोर्स बनाकर बस स्टैंड के निकट घेराबंदी किया गया। तथा सर्च अभियान के तहत गांजा धंधेबाज गिरफ्तार किया गया। जो 10 किलो गांजा है। गिरफ्तार आरोपित पटना के शेखपुरा निवासी दीपक कुमार उम्र 24 है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी दल में एस आई बिनोद राय समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.