हजारीबाग, मई 25 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि योजना के अंतर्गत क्षितिज हॉस्पिटल से लेकर सिंदूर बायपास पुराना रांची पटना रोड एनएच 33 तक की लगभग 10 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण, मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा।यह हजारीबाग की प्रमुख सड़क है। जो मासीपीढ़ी, आर्यानगर, पतरातू, कोलंबस मोड़, निजी और सरकारी बस स्टैंड, चूरचू रोड, डिस्ट्रिक्ट मोड़ चौक, विकास नगर होते हुए सिंदूर बायपास से जुड़ती है। यह जानकारी सांसद मनीष जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि इससे हजारीबाग की जनता को लंबे समय से हो रही ट्रैफिक और जर्जर सड़कों की परेशानी से राहत मिलेगी।साथ ही रांची-पटना समेत अन्य शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी आवाजाही सुगम होगी।इस सड़क कें पुनर्निर्माण की मांग उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय परिवहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.