विकासनगर, जनवरी 24 -- बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों के चकराता आने से चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर भारी जाम में पर्यटक घंटों फंसे रहे। शनिवार को वाहनों के फंस जाने से और सार्वजनिक परिवहन में आने वाले कई यात्रियों ने दस किलोमीटर या उससे ज्यादा पैदल सफर किया। पर्यटकों के वाहनों से जाम लगने के कारण स्थानीय लोग भी परेशान हुए। लंबा जाम पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...